Connect with us

जन मुद्दे

आगामी वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन को कार्य योजना एवं बजट बनाने पर जोर

सीएन, नैनीताल। रविवार को सेवा समिति मल्लीताल नैनीताल की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार दास द्वारा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व 09 अक्टूबर को भी बैठक का कार्यवृत्त सभा द्वारा अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा आगामी वर्षों में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव सभा पटल पर रखे गए। आगामी वर्ष 2023 में विभिन्न कार्य हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें एक अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का चयन किया गया। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आगामी वर्ष में दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु कार्य योजना एवं बजट बनाने पर जोर दिया गया। वर्ष 2023 के दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु प्रथम नवरात्रि से ही नगर एवं नगर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के किए जाने पर जोर दिया गया जिसमें नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई। अंत में श्री दीपक गुरुरानी के बड़े भाई स्वर्गीय सुरेश गुरुरानी एवं भोला वर्मा के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया। सभा में डॉली भट्टाचार्य, सीमा दास, रश्मि राणा, चंचला बिष्ट, तृप्ति गुहा मजूमदार, मोमिता गुहा मजूमदार, कुसुमलता सनवाल, अल्पना रॉय त्रिपाठी सहित सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। आगामी आम सभा 6 नवंबर 2022 को आहूत की जानी तय की गई तथा अध्यक्ष चंदन कुमार दास द्वारा दीपावली की अग्रिम बधाइयां सहित सभा का विसर्जन किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING