Connect with us

जन मुद्दे

न्यायिक राजधानी के अस्तित्व को बचाने के लिये लड़ेंगे हर लड़ाई

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन मुख्यालय से न्यायिक कोर्ट के स्थानांतरण होने पर बुधवार को बैठक आयोजित कर कड़ा विरोध दर्ज किया अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा कि न्यायिक राजधानी से छेड़छाड़ किसी हालात में बर्दाश्त नही की जायेगी। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक रुबाली ने कहा कि मामले में अधिवक्ताओं ने जो भी लड़ाई लड़नी होगी वह हर स्तर पर लड़ी जायेगी। वही सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कार्यकारिणी के हर फैसले के समर्थन में हामी भर एकजुट होने की बात कही। दरअसल नैनीताल जिले मुख्यालय से पिछले दिनों पीसी एक्ट (भ्रष्टाचार निवारण) कोर्ट का स्थानांतरण नैनीताल से हल्द्वानी कर दिया गया। जिसको लेकर अधिवक्ता पिछले कई दिनों से अपना कोट व बैंड उतारकर जिला न्यायालय में रोज प्रदर्शन कर रहे है। इसी को लेकर बुधवार को अधिवक्ता संघ द्वारा बैठक आयोजित की गयी थी जिसपर सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में इस फैसले पर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, किरन आर्य, शिवांशु जोशी, गंगा सिंह बोरा, राजेश त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, अरुण बिष्ट, मनीष मोहन जोशी, महेंद्र सिंह पाल, अखिल साह, ओंकार गोस्वामी, अखिल साह, यशवंत सिंह बिष्ट, राजेश चंदोला, ज्योति प्रकाश बोरा, एमबी सिंह, हरीश भट्ट, एमएस मेर, गिरीश जोशी, प्रताप सिंह पडियार, पंकज कुलौरा, बलवंत सिंह थलाल, भरत भट्ट, दयाकिशन पोखरिया, गिरीश बहुखंडी, कैलाश जोशी, कैलाश बलूटिया, अशोक मौलखी, प्रकाश पांडेय, पंकज कुमार, फैजल शाह, अनिल हर्नवाल, कमल चिलवाल, सुभाष जोशी, शंकर सिंह चौहान, मुकेश कुमार, नीलेश भट्ट, मनोज लोहनी, निखिल बिष्ट, अनिल बिष्ट, ललित मोहन जोशी, संजय त्रिपाठी, जगदीश मौलखी, संजय कुमार संजू, नवीन पंत, रवि आर्य, अनिल आर्य, सुनील कुमार, दीपक तिवारी, संतोष आगरी, हरीश कुमार, हितेश पाठक, अर्चित गुप्ता, अनिल, प्रीति साह, जयंत नैनवाल, मो खुर्शीद, गजेंद्र सिंह मेहरा, यूनिस खान, कमलेश बिष्ट, हेमंत आर्या, निर्मल कुमार, नीरज, प्रमोद बहुगुणा, अंशुल ह्यांकी, हेमंत धुसिया, मो अबरार, आनंद सिंह कनवाल, मो दानिश, राजेन्द्र बोरा, शारीक अली, मो अनीस, सौरभ बिष्ट, रवि कुमार, मोहम्मद अली, सरिता बिष्ट, स्वाति बोरा, मुन्नी आर्या, कमला अधिकारी, जया आर्या, कविता जोशी, भारती आर्या, अलीजा अली, जोया अंसारी, हेमा बहुगुणा, सिम्मी अली, गौतम कुमार आदि मौजुद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING