Connect with us

जन मुद्दे

किसान 48 घंटे के भीतर बीमा कम्पनी के साथ ही कृषि, उद्यान एवं राजस्व अधिकारियों को नुकसान के बावत सूचित करें : डीएम

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के किसानों से अपील की है आपदा, ओलावृष्टि तथा वर्षा के कारण जिन काश्तकारों को फसल के साथ ही बागवानी में नुकसान हुआ है  तथा जिन किसानों ने अपनी फसल का व्यक्तिगत बीमा करवाया है वे किसान 48 घंटे के भीतर बीमा कम्पनी के साथ ही कृषि, उद्यान एवं राजस्व अधिकारियों को सूचित कर फसल के नुकसान का आंकलन कराना सुनिश्चित करें ताकि  फसल के आंकलन करने के उपरान्त काश्तकारों को  नुकसान का मुआवजा शीघ्र मिल सके। श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त काश्तकारों से अनुरोध किया है कि जिन किसानों के द्वारा अपनी फसल का व्यक्तिगत फसल बीमा कराया है वे किसान आपदा, ओलावृष्टि तथा अनियमित वर्षा के कारण फसल  के नुकसान का आंकलन  सम्बन्धित बीमा कम्पनी, कृषि, उद्यान एवं राजस्व के अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर सूचना दें ताकि आपदा एवं ओलावृष्टि से नुकसान का ससमय किसानों को मुआवजा मिल सके।  

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING