Connect with us

जन मुद्दे

पहली बार वाहन गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

सीएन, बागेश्वर। बागेश्वर के अंतिम गांव कीमू तक सड़क कटान का काम पूरा हो गया है। ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक पहली बार वाहन से गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने ढोल, दमाऊ की थाप पर झूमते हुए फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक, पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया है। पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने 15 अक्तूबर 2021 को सड़क का भूमिपूजन कर कटान का काम शुरु करवाया था। आठ महीने में सड़क कटान का काम पूरा हो गया है। पांच किमी लंबी सड़क के कटान में 90 लाख रुपये का खर्च हुआ है। ब्लॉक प्रमुख दानू ने बताया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में कपकोट विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा है। कीमू सड़क का कटान होने के बाद अब क्षेत्र के अंतिम गांव के लोग भी यातायात सुविधा से जुड़ जाएंगे। सड़क कटान के बाद पहली बार वाहन लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। गांव में किसी समारोह जैसे जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और प्रमुख दानू का भव्य स्वागत किया और सड़क कटान के लिए विधायक सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव सहित और प्रदेश सरकार का आभार जताया। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक से सड़क के अवशेष दो किमी और पिथौरागढ़ के नामिक को जोड़ने के लिए प्रस्तावित तीन किमी सड़क का कटान भी जल्द शुरु करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, उमेद शाही, पूर्व प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान ममता देवी, प्रकाश रौतेला, दुर्गा मेहता, भवान सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING