Connect with us

अल्मोड़ा

सरकार के पक्ष में जब्त हो प्लीजेंट वैली फाउंडेशन डांडा कांडाः उपपा

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सत्र न्यायालय द्वारा प्लीजेंट वैली फाउंडेशन डांडा कांडा में नाबालिग बच्ची से दुराचार के आरोपी एवी प्रेमनाथ की जमानत सत्र न्यायालय से खारिज होने पर संतोष व्यक्त किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि प्लीजेंट वैली के कर्ता-धर्ताओं की आपराधिक गतिविधियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल सरकार को तत्काल गठित करना चाहिए। तिवारी ने कहा कि स्कूलों व विकास के नाम पर सरकारी संरक्षण में जमीनों पर कब्जा स्थानीय ग्रामीणों भू माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ प्रभावशाली माफिया जिसमें एवी प्रेमनाथ जैसे लोग मुख्य हैं ने सरकारी मशीनरी और अपने पद का गंभीर दुरुपयोग किया है। तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में राजनेताओं और नौकरशाहों की शरणों में पनप रहे इन माफियाओं के खिलाफ उपपा लगातार संघर्ष करेगी व एक बार फिर  माफिया विरोधी जन अभियान शुरू कर जनता को संघर्ष पर उतारेगी। उपपा अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार से प्लीजेंट वैली फाउंडेशन को तत्काल जब्त करने की मांग भी की है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING