Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा तहसील व कोषागार को स्थानांतरित करने के खिलाफ नगर के व्यापारियों में रोष

सीएन, अल्मोडा। शासन- प्रशासन द्वारा जनता को विश्वास में लिये बगॆर नवनिर्मित कलॆक्ट्रेट भवन बाडी़ गाँव में अल्मोड़ा तहसील एंव कोषागार को स्थानांतरित करने के खिलाफ नगर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों ऒर आम जनता के बीच नगर व्यापार मण्डल द्वारा हस्ताक्षर अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत चॊघानपाटा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों एंव आम जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया। अभियान में नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि आम जनता ऒर व्यापारियों को तहसील के स्थानातंरण से आये दिन बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं। शासन-प्रशासन द्वारा जनता को सुविधा देने के बजाय जनता के लिए बड़ी समस्या बना दी हैं। सम्पूर्ण नगर में अभियान को चलाया जायेगा। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर जनहित में तहसील को पुनः मल्ला महल में स्थापित करने की पुरजोर मांग की जायेगी। अभियान में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चामु सिंह गस्याल, पूर्व सभासद, पूर्व जिला महामंत्री मनीष जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवाड़ी, वर्तमान सभासद हेम तिवाड़ी, त्रिलोचन जोशी, दिनेश मठपाल, पुष्पा सती, उपाध्यक्ष अनिता रावत, कान्ता नेगी, सूरज वाणी, भारतरत्न पाण्डेय, विकास कन्नॊजिया, प्रतेश पाण्डेय, कार्तिक साह, अमन नज्जॊन, रितिक राज, प्रेम बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, राजीव जोशी, आशुतोष भट्ट, कृष्ण बहादुर सिंह मल्ल, आशुतोष गोस्वामी, राहुल गोस्वामी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING