Connect with us

चमोली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे गौरा देवी पर्यावरण सम्मान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे गौरा देवी पर्यावरण सम्मान
पत्रकार जगदीश पोखरियाल, राजपाल बिष्ट, रमेश कृषक को किया जाएगा सम्मानित
सीएन, जोशीमठ।
पंच केदार कल्पेश्वर और ध्यान बद्री पंचम बद्री की धरती उर्गम घाटी में 25 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले की तैयारियां जोरों पर है। इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विकास विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। इसमें जिलाधिकारी ने सभी विकास विभाग के विभागाध्यक्ष को आदेश किए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर महिला मंगल दल ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह एवं काष्ठ शिल्प से जुड़ी हुई लोक कला आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में वर्ष 2022 में मुख्य रूप से पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं संगठनों को गौरा देवी पर्यावरण एवं लोक कला, शिक्षा साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, ग्रामीण पर्यटन विकास में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इन सम्मान में सुरई खेत में कार्य करने वाले पर्यावरण मास्टर के नाम से जाने जाने वाले डॉ मोहन कांडपाल, उत्तरकाशी क्षेत्र में पर्यावरण शिक्षा के लिए 30 दशकों से सक्रिय भागीदारी निभाने वाले नदी घाटी की सभ्यता बचाने के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने वाले सुरेश भाई, चमोली जिले में पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पांथरी को मरणोपरांत गौरा देवी सम्मान दिया जाएगा। उनके द्वारा चमोली जिले में शिक्षा के क्षेत्र एवं प्रयोग शिक्षा के लिए अहम योगदान दिया राजकीय इंटर कॉलेज छिनका, अलकापुरी राजकीय इंटर कॉलेज में सघन वृक्षारोपण कार्य को मूर्त रूप देने का काम किया 1987 में इस कार्य के लिए उन्हें प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र सम्मान भी प्राप्त हुआ यह सम्मान 5 जून के दिन उनके पुत्र सुनील पांथरी इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे। उत्तराखंड सरकार के पूर्व में अपर सचिव कार्मिक रहे स्वर्गीय चक्रधर तिवारी को मरणोपरांत गौरा देवी पर्यावरण सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने गोपेश्वर शहर के सड़क के किनारे एवं कई क्षेत्रों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सघन रूप से संचालित किया जो आज भी जिंदा है पौधे रुद्राक्ष के पौधे का रोपण दसौली ग्राम स्वराज्य मंडल मैं रह कर उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया यह सम्मान उनके बेटे राजा तिवारी के द्वारा लिया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 वर्षों से काम करने वाले पर्यावरण के सजग प्रहरी और एक समाचारों के विश्लेषक राजपाल बिष्ट को गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 25 वर्षों से चमोली जिले में एक संघर्षशील पत्रकार जगदीश पोखरियाल को समाज सेवा एवं संपादक दबी जुबान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उत्तराखंड आंदोलनकारी लेखक पत्रकार बागेश्वर के रमेश कृषक क सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए सीमा असवाल 20 वर्षों से समाज सेवा के कार्य में संलग्न है कई संघर्षों से आगे आकर सैकड़ों बहनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर काम करती रही है निज मुला घाटी के संघर्षी शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह फरस्वान को पर्यावरण के कार्य करने के लिए फ्यूँला नारायण फ्रेंड्स ग्रुप के लिए समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हरि ओम शरण को संगीत एवं कला के क्षेत्र में दिया जाएगा। समाज सेवा के लिए पूरण बर्थवाल 40 दशकों से समाज सेवा एवं तकनीकी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है। रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी जिलों में कई संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का अनुभव रहा है और अपना जीवन सामाजिक विकास के लिए समर्पित किया है। ग्रामीण पत्रकारिता के लिए रघुवीर सिंह नेगी कोई सम्मान के लिए चुना गया है। जोशीमठ के इलाके में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। दर्जनों लेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं एक उद्यमी के साथ-साथ समाज सेवा के रूप में अपनी पहचान बनाई है। ढोल वादन की विधा को जिंदा रखने वालों में दीपक चंद्र, गोपाल लाल, भक्ति लाल, पूरनलाल, गोपाल लाल आदि लोगों को सम्मान दिया जाएगा। उद्यान क्षेत्र में कमला देवी बिष्ट को कीवी की खेती करने के लिए यह सम्मान के लिए चुना गया है। डेयरी विकास के काम को सफल संचालन के लिए सलना महिला मंगल दल को उत्कृष्ट उद्यमी पुरस्कार हेतु चयन किया गया है। प्रतिभा सम्मान के लिए खेल के क्षेत्र में दिवाकर सुदीप सेमवाल चिकित्सा अनीता कंडारी, संजय कुंवर, शुतोष डिमरी, विनोद कंडारी के नामों पर सहमति बनी है। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उत्तराखंड बद्रीनाथ की विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रजनी भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी चमोली, उप जिलाधिकारी जोशीमठ सहित तमाम सचिव स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु आमंत्रण भेजा गया है। मेले के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि गौरव देवी सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है। पूरे राष्ट्र के लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहते हैं इस वर्ष भी भारत के 14 राज्यों के लोग इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं जो तीर्थाटन पर्यटन के अलावा इस मेले के लिए कल्पेश्वर घाटी में पहुंचते हैं और यहां के लोगों को रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में इस कार्यक्रम को संचालित किया जाता है। हर वर्ष विद्यालय के कार्यक्रम महिला मंगल दल के कार्यक्रम सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम इस मेले में संचालित किए जाते हैं। मेले में विकास की पड़ताल एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाई जाती है। एक छोटा सा प्रयास है भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए। इस बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, मिंकल भरकी की प्रधान मंजू देवी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, हीरा सिंह चौहान, नंदी देवी, नैना देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अभिजीत प्रकाश, वन पंचायत सरपंच भगवती प्रसाद, युवा संगठन अध्यक्ष अवतार सिंह पंवार, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, प्रकाश चंद्र डिमरी, गंगा सिंह, उमा देवी, उजागर सिंह, वीरेंद्र लाल, चंद्रशेखर, सुमित्रा देवी, पुष्पा देवी, नंदी देवी, महावीर पवार, रघुवीर सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING