Connect with us

जन मुद्दे

आधी अधूरी हैं कैंचीधाम में स्थापना दिवस की तैयारियां : यशपाल आर्या

कहा-प्रशासन की ओर से अब तक कोई तैयारी नहीं दिखी, 6 से 7 घंटे जाम में फंस श्रद्धालु
सीएन, कैंचीधाम।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कैंचीधाम में नीब करौली महाराज के दर्शन किये। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु से मिलकर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देश समाज की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से मिले। यशपाल आर्य ने पत्रकारों को बताया कि कैंची धाम आस्था का तीर्थ है। आगामी 15 जून स्थापना दिवस के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई तैयारी नहीं दिख रही है। श्रद्धालु 6 से 7 घंटे जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन व पुलिस कोई मौजूद नहीं है। जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पूर्व में आपदा के समय डीपीआर तैयार कर सरकार साशन को भेजी गई थी।यकीन अब तक पैसा नही आया है। कैंची में आई आपदा के बाद सड़क पानी की लाइन अब तक खराब है। जिला योजना अन्य निधियों में पैसा देने को कहा गया था। लेकिन सरकार ने कुछ नही किया है। कैंची में पानी की समस्या सड़क जगह जगह खराब है। विश्व व देश के हर राज्य से लोग बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालु को यहां की सरकार की छवि लेकर जाते हैं। जिससे उत्तराखंड का नाम आता है। उन्होंने कहा सरकार से पुरानी डीपीआर में जो मांगे थी उन्हें करने की मांग की है। उन्होंने कहा सरकार को समय दिया है। अगर जल्द मांगे पूरी नही हुई तो सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, अनुसूचित आयोग सदस्य पीसी गोरखा, तहसीलदार मीनाक्षी बिष्ट, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, खष्टी बिष्ट, पवन कुमार, उषा कन्नोजिया, भुवन तिवारी आदि रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING