Connect with us

जन मुद्दे

हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने किया वकीलों के लिये नवनिर्मित चैम्बर्स का उद्घाटन

सीएन, नैनीताल। जिला बार मे नवनिर्मित चैम्बरों का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को हो गया जिसके बाद नब्बे से ज्यादा अधिवक्ताओ को चैम्बर्स का आवंटन कर दिया गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन व यज्ञ भी किया गया। इस अवसर पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी सहित जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार जोशी, अपर जिला न्यायाधीश प्रीतू शर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह भी मौजूद रहे। न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता के लिये चैम्बर एक सजीव व विधिक कार्यशाला की तरह है, जहां वह लेखन प्राकलन सहित आपसी चर्चा करते है। जिला न्यायाधीश ने कहा कि 1914 के बाद अब जाकर अधिवक्ताओ को चैम्बर मिले है। उन्होंने इसे बार की उपलब्धि बताया वही बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा की अधिवक्ताओ के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया वही नैनीताल सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि नवनिर्मित चैम्बर्स अधिवक्ताओ के स्वाभिमान का प्रतीक है।आज दशको बाद अधिवक्ताओ को चैम्बर मिल सके है। इसीलिये इसको अधिवक्ता स्वाभिमान भवन नाम दिया गया है। कार्यक्रम में अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश चंद्र कांडपाल, मनीष कांडपाल, शिवांशु जोशी, गंगा सिंह बोरा, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्य, मेघा उप्रेती, हल्द्वानी हाइकोर्ट बार के अध्य्क्ष प्रभाकर जोशी, पूर्व अध्य्क्ष डीके शर्मा, हल्द्वानी बार के अध्य्क्ष योगेश चुफाल, पूर्व अध्य्क्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, महेंद्र सिंह पाल, डीजीसी सुशील शर्मा, पंकज बिष्ट, राजेन्द्र कुमार पाठक, मनीष जोशी, अरुण बिष्ट, कैलाश जोशी, देवेंद्र कुमार मुनगली, घनानंद बर्थवाल सबीना उस्मान प्रीति साह हरीश भट्ट राजेश चंदोला ओंकार गोस्वामी, अनिरुद्ध भट्ट, अखिल कुमार साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, धीरेश चंद्र पांडेय, अनिल कुमार रजवार, मनोहर सिंह मेर, मान सिंह बिष्ट, फैजल साह, गोपाल सिंह कपकोटी, गिरीश चंद्र खोलिया, पुलक अग्रवाल, बलवंत सिंह थलाल, राजीव साह, भरत भट्ट, पंकज चौहान, नवीन चंद्र जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, पंकज कुमार, सोहन तिवारी, अनिल बिष्ट, भगवत प्रसाद, अनिल हर्नवाल, राजेन्द्र भैसोड़ा, दयाकिशन पोखरिया, आयुष अग्रवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल मो अनीस शंकर सिंह शरीक अली चौहान, नीलेश भट्ट, प्रमोद तिवारी, अंशुल ह्यांकी, चंद्रशेखर बहुगुणा, रवि कुमार, सुनील कुमार, मो. खुर्शीद, संतोष आगरी, प्रमोद कुमार, निखिल बिष्ट, मो. दानिश, पूजा साह, हेमा शर्मा असवाल, कमला अधिकारी, गौतम, स्वाति बोरा, जया आर्य, आरती वैद्य, हेमा बहुगुणा, अलिजा अली, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING