Connect with us

जन मुद्दे

हरि शरणम जन नवम्बर में 111 निर्धन कन्याओं का विवाह करायेगी

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था हरि: शरणम जन इस वर्ष नवंबर में निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी की पहल के बाद 111 निर्धन कन्याओं के विवाह की भव्य तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से निर्धन बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर करवा सकते हैं। विवाह में आने वाला खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और विवाह पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन लोगों का विवाह होना है उनका रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो। नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इससे पूर्व 13 से 19 नवंबर के बीच एमबी इंटर कालेज मैदान में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रद्धेय गौरव कृष्ण गोस्वामी करेंगे

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING