Connect with us

जन मुद्दे

सचिव लोनिवि की रात्रि पंचायत में लोगों ने अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त का मसला उठाया

सीएन, भीमताल/नैनीताल। शासन के निर्देशों के क्रम में सचिव लोनिवि, औद्यौगिक  विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा. पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल पहुंचकर बृहस्पतिवार को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक नैनीताल  तोक धुलई, ग्राम मेहरागांव (घोड़ाखाल रोड केदार धर्मस्थल) विकास खण्ड भीमताल  में चौपाल/जन संवाद कार्यक्रम  में के दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध मे लोगों के साथ जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुुन कर  संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल/जन संवाद कार्यक्रम  के दौरान  ग्रामीणों ने लिखित रूप से  40 से अधिक प्रार्थना पत्र के माध्यम से सडक का डामरीकरण एव मरम्मत, आपदा से छतिग्रस्त मकान की सुरक्षा दीवार,सड़क निर्माण के दौरान का मुआवजा,आवास से सम्बन्धित,बाध के आतंक से निजात दिलाने, अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त,  से सम्बंधित समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई । साथ ही अधिकांश लोगों द्वारा मौखिक तौर पर  सचिव को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। सचिव ने चौपाल/जन संवाद के दौरान सभी समस्याओ  को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागो के अधिकारिंयो को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त प्राथमिकता के तहत समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को बड़ी  गम्भीरता से ले रही है  जो भी समस्याऐ रखी गयी सभी का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर  विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक  अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, कर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, भावना मेहरा के अलावा जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।     

 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वजों की पाकिस्तान में हुई मौत, अब गयाजी में मोक्ष के लिए पिंडदान कर रहे वंशज

अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING