Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में मां गंगा के तट पर रूद्राक्ष पौध का रोपण, लोकेन्द्र सहित कई अधिकारी गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित

सीएन, उत्तरकाशी। गंगा महोत्सव के अवसर पर उत्तरकाशी में मां गंगा के तट पर जोशियाड़ा व हिना में स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी ने रूद्राक्ष की पौध का रोपण किया। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी ने गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट को गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। गौरतलब है कि परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि जी द्वारा उत्तरकाशी में रुद्राक्ष की पौध निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जिन्हें उत्तरकाशी में गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट के सहयोग से उत्तरकाशी में मां गंगा के तट पर विभिन्न स्थानों पर 4000 रुद्राक्ष की पौध का सफल रोपण किया गया। गंगा स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े लोकेन्द्र सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से गंगा तट पर जोशियाड़ा व हिना में जल विद्युत निगम द्वारा रुद्राक्ष वाटिकाओं का निर्माण किया गया। दोनों वाटिकाओं में रुद्राक्ष के 300-300 रुद्राक्ष पौध का रोपण हो चुका है। गंगा महोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने दोनों रुद्राक्ष वाटिकाओं का उदघाटन किया।
इससे पूर्व गंगा महोत्सव के उपलक्ष्य में गंगा आरती का आयोजन व गंगा अवतरण पर लेजर शो का पहली बार उत्तरकाशी में आयोजन किया गया। इसी क्रम में गँगा महोत्सव में गंगा जी के जलीय जीवन व उनके संरक्षण पर चर्चा के बाद स्वामी चिदानंद मुनि के कर कमलों से केदारघाट पर गंगा में मत्स्य बीज प्रवाहित किये गए। आपको बताते चलें कि रुद्राक्ष उन्ही संस्थाओं व विभागों के परिसर में लगाया जा रहा है जो इनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी ले रहे हैं। इस कार्य मे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ने 400 रुद्राक्ष के पौध, सीमा सड़क संगठन ने 200 रुद्राक्ष पौध, आईटीबीपी महिडण्डा ने 600 रुद्राक्ष पौध, आईटीबीपी मातलि ने 100 रुद्राक्ष पौध, पुलिस अधीक्षक ने 150 रुद्राक्ष पौध का अपने अपने परिसरों में सफल रोपण किया है।
इस पुनीत कार्य के लिए चिदानंद मुनि महाराज ने जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमन बिष्ट, अधिशासी अभियंता महावीर सिंह नाथ, एनआईएम के कर्नल अमित बिष्ट, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, बीआरओ के कमांडर राजेश राय को गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। हिना रुद्राक्ष वाटिका में रुद्राक्ष रोपण मकार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के श्री अरुण सारस्वत भी उपस्थित रहे। तीन दिन के गंगा महोत्सव में सभी कार्यक्रम गंगा जी पर ही केंद्रित रहे। भटवाड़ी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक के 50 किलोमीटर क्षेत्र के सभी स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा स्वच्छता अभियान में 10 हजार छात्रों व गंगा भक्तों ने हिस्सा लिया।
नगरपालिका उत्तरकाशी के कर्मचारियों व सफाईकर्मियों ने शहर म स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली। गंगा महोत्सव में मां गंगा जी विषय पर स्कूली छात्रों द्वारा भाषण प्रतियोगिता व पेंटिंग, चित्रकला व वाल पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गंगा महोत्सव में नमामि गंगे परियोजना से बने केदारघाट पर गंगा आरती के आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING