Connect with us

जन मुद्दे

सार्थक कार्य कर रहे व्यक्ति, संस्थान व व्यक्तियों के समूहों को एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार मिलेगा ः तिवारी

सीएन, भीमताल/नैनीताल। शासन के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2022-23 हेतु सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक कार्य कर रहे व्यक्ति, संस्थान तथा व्यक्तियों के समूहों को एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार के अन्तर्गत चयनित किया जाना है।जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि विभिन्न सैक्टर गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आजिविका, आपदा, पर्यावरण, जल, पेयजल व स्वच्छता, ऊर्जा, उद्योग, उद्यमिता, जलवायु परिवर्तन, वानिकी, उद्यान एवं आर्थिक मुद्दों आदि से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थानों, समूहों आदि के क्षेत्र में सार्थक कार्य करने हेतु एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार हेतु चयनित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अन्तिम तिथि 15 जनवरी 2023 तक अपने प्रपत्र मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय भीमताल को अथवा ईमेल ([email protected]) पर भी अवगत करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट cppgg.uk.gov.in  पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर डा. मनोज कुमार पंत अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. 84490-44440 तथा जिला स्तर पर अजय पुरोहित मो. 97612-50559 तथा डा. मुकेश सिंह नेगी जिला अर्थसंख्याधिकारी नैनीताल मो. 75008-58662 पर विस्तृत जानकारी हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।  

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING