Connect with us

जन मुद्दे

जलजीवन मिशन के तहत कार्यों में कोताही बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही होगी : आयुक्त

सीएन, हल्द्वानी। मण्लायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया। आयुक्त ने कहा कि जनपद में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों मे कोताही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें। विगत जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों को आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनसमस्याओं में शिकायतकर्ता गीता नेगी निवासी कमलुवागांजा ने बताया कि 900 वर्ग फीट प्लाट उन्होंने दीपक बोरा पुत्र हीरा सिंह बोरा निवासी कमुलवागांजा से क्रय किया था। श्रीमती नेगी ने आयुक्त को बताया कि 7 लाख 80 हजार धनराशि का भुगतान उन्होंने बैंक व कैश के रूप में दीपक बोरा को दी थी। दीपक बोरा द्वारा प्लाट का रजिस्ट्रेशन दो वर्षो से नही की गई है ना ही धनराशि वापस की गई।
आयुक्त ने जनता दरबार में भू-एजेन्ट दीपक बोरा एवं गीता नेगी का संवाद कर दीपक बोरा द्वारा कबूल किया कि उन्होंने 7 लाख 80 हजार की धनराशि प्राप्त की है। आयुक्त श्री रावत ने दीपक बोरा को हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण धनराशि गीता नेगी को वापस की जाए अन्यथा आपके खिलाफ फ्रॉड-लैंड एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ ही एफआईआर दर्ज की जायेगी।
कमला पंत मधुवन कॉलोनी गोविन्द गढवाल ने आवासीय भवन के निकट 11 केवी विद्युत लाईन के शिफटिंग कराने का अनुरोध किया। मौके पर अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उक्त कार्य सम्पादन हेतु 1 लाख 21 हजार का आंकलन किया गया। श्रीमती कमला पंत द्वारा उक्त धनराशि कार्यालय में जमा करने के पश्चात विद्युत विभाग द्वारा कार्य सम्पादित किया जायेगा। जाहिद हुसैन निवासी पाकीजा कॉलोनी काशीपुर का प्लाट जसपुर खुर्द पाकिजा कालोनी में लिया था कब्जा नही मिलने के कारण मकान का निर्माण नही हो पाया। आयुक्त द्वारा जाहिद हुसैन को खाली प्लाट व अर्द्वनिर्मित मकान पर कब्जा दिया गया। जिस पर जाहिद हुसैन द्वारा आयुक्त का धन्यवाद किया गया। हल्द्वानी जनता दरबार में आयुक्त ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यां की समीक्षा की गई। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य लम्बित होने पर उन्होंने कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कालाढूगी विधान सभा के अन्तर्गत होने वाले जलजीवन मिशन में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि अभिलेख जीएम एवं अधीक्षण अभिंयता स्तर पर लम्बित है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING