Connect with us

जन मुद्दे

जन संवाद दिवस : ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने निर्माण कार्य पर संतोष जताया

सीएन, भीमताल/नैनीताल। जन संवाद दिवस के दौरान प्रमुख रुप से जल संस्थान, सड़क, विद्युत, पशुपालन एवं कृषि के मुद्दे छाए रहे साथ ही भीमताल ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर तत्काल सम्बंधित अधिकारीयों ठेकेदार को बुलाकर अतिशीघ्र कार्य में तेजी लाने के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। अभी तक हुए निर्माण कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद ब्लॉक सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान वीडीओ केएन शर्मा, महेश्वर सिंह अधिकारी, कैलाश गिरि गोस्वामी ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्य, लता पलड़िया, तारा पलड़िया, मंजू पलड़िया, कमला आर्य, राजेंद्र कोटलिया, धर्मेन्द्र शर्मा, यशपाल आर्य, प्रेम मेहरा, प्रकाश चन्द्र, महेश भण्डारी, पूरन भट्ट, कमलेश आर्य, विपिन जंतवाल, नवीन क्वीरा, प्रेम कुल्याल, मनोज चनौतिया, ईश्वरी दत्त, लक्ष्मी दत्त, दुर्गा दत्त पलड़िया इत्यादि उपस्थित रहे।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING