Connect with us

जन मुद्दे

संयुक्त मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण रामगढ़ ब्ला का कर्मचारी नदारद, गिरेगी गाज

सीएन, नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन द्वारा विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक कर्मचारी कार्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराये हुये अनुपस्थित है। जिस हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उक्त के संबंध मे अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास कार्यालय रामगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यो, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य योजनाओं का भी जायजा लिया तथा खण्ड विकास अधिकारी एवं ब्लाॅक प्रमुख रामगढ़ से वार्ता कर रामगढ़ क्षेत्र में हो रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं योजनाओं का लाभाथिर्यो को ससमय लाभ दिये जाने हेतु त्वरित एवं समयबद्व रूप से कार्य किये जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किये जाने के निर्देश दिये गये।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING