Connect with us

उत्तरकाशी

गंगोत्री में भूस्खलन से मार्ग बाधित, यात्रियों को निकालने का कार्य जारी

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। पिछले 50 घंटो से एनएच-108 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी के भटवाड़ी से आगे हेल्गूगाड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित है । जिसके चलते करीब पांच हजार श्रद्धालु गंगोत्री की ओर से फंसे हैं। जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी व उसके आस पास ही रोका गया है। खबर लिखने तक आज सुबह पूरा सरकारी अमला जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी सहित
सीमा सड़क संगठन के कमांडर राजेश राय, पुलिस फोर्स, एसडीआर एफ सहित संबंधित फोर्स मोके पर मौजूद है। अभी हल्की बारिश रुकने के साथ भूस्खलन रुका है जिसके चलते प्रशासन ने मार्ग खोलकर एक एक कर गाड़ियों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, ओसी बीआरओ तथा राजस्व, पुलिस, क्यूआरटी टीम एसडीआरएफ मौजूद है। डीएम अभिषेक रुहेला ने भूस्खलन जोन को पैदल पार कर उधर गंगोत्री की तरफ फंसे यात्रियों का हाल चाल जाना औऱ हर सम्भव सहायता देने का भरोसा दिया। इधर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग सुचारू करने में काफी दिक्कतें आ रही है जैसे ही पहाड़ी से पत्थर गिरने बन्द हुए मार्ग खोलकर यात्रियों को निकालने का काम जोरो पर है। जिला प्रशासन ने मार्ग सुचारू होने तक यात्रा मार्ग पर रूके हुये यात्रियों के लिये ठहरने व खाने की व्यवस्था की है। गंगोत्री राष्टीय राजमार्ग हेल्गूगाड में छोटे वाहनों के लिये कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कर दिया गया है। बड़े वाहनों को सुरक्षित रूप से यातायात हेतु निकाला जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बीआरओ, पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग में पहाड़ी से रूक-रूक कर पत्थर गिर रहे है। उक्त स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को सावधानी पूर्वक निकाला जाये। उन्होंने मौके पर राजस्व, पुलिस,खाद्य आपूर्ति आपदा प्रबंधन आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षित स्थानों पर ठहराये गये यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन न हो इस हेतु पेयजल, लंच पैक आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाये।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING