Connect with us

जन मुद्दे

आलूखेत में भूस्खलन, करीब 10 परिवार खतरे की जद में आये

सीएन, नैनीताल। कैलाखान नैनीताल के समीप आलूखेत में लगातार भूस्खलन हो रहा है। करीब 10 परिवार खतरे की जद में आये है। परिवार अभी तक शिफ्ट नही हुए है। कोई भी घटना हो सकती है। सूचना देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कारवाई नही की गई है। अब तक केवल पटवारी द्वारा निरीक्षण किया है। भूस्खलन प्रभावित आलूखेत निवासी विजय कुमार ने बताया कि पटवारी द्वारा मौका मुआयना कर लिया है लेकिन अभी तक पुर्नवास की व्यवस्था नही हो पाई है। मकानों के ठीक नीचे लगातार भूस्खलन हो रहा है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने भी इन परिवारों की सुध नही ली है। मालूम हो कि बीते बर्ष 18 अक्टूबर को यहां भूस्खलन हुआ था। लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बने रहे। अब यह खतरा बढ़ते ही जा रहा है। भूस्खलन के कारण ठीक इसके नीचे अल्मोड़ा हाईवे भी बाधित हो रहा है। सोमवार को आलूखेत से मलुवा गिरने के कारण मार्ग एक घंटा बाधित रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING