Connect with us

जन मुद्दे

रजिस्ट्री के लिए प्रॉपर्टी डीलर आनाकानी, आयुक्त के दरबार में फरियादी को मिली बड़ी राहत

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की समस्याओं का मौके पर भी निस्तारण हो रहा है। भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायत के अलावा जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें घरेलु हिंसा, भूमि अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया। विगत माह चम्पा देवी पत्नी भुवन चन्द्र जोशी निवासी देवीधुरा ने जयदेवपुर में भवन निर्माण के लिए भू-प्लाट क्रय किया था, लेकिन प्रापर्टी डीलर द्वारा धनराशि लेने के उपरान्त भी स्थल पर प्लाट नही उपलब्ध कराया था। जिस पर आयुक्त श्री रावत ने विगत माह चम्पा देवी के प्लाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण स्थल पर राजस्व निरीक्षक पाया कि चम्पा देवी का भू-प्लाट नही हैं। जिसको आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये डीलर के खिलाफ फ्रॉड केस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में शनिवार 26 नवम्बर को चम्पादेवी पत्नी भुवन चन्द्र जोशी देवीधुरा ने स्वयं जनता दरबार में आयुक्त को बताया कि प्रापर्टी डीलर द्वारा जमीन दे दी गई है जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। उन्होंने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
जनता दरबार में वनभुलपुरा निवासियों ने कहा कि क्षेत्र की सडको पर काफी गडडे हो गये है जिससे जानमाल की क्षति हो सकती है। उन्होंने सडकों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने चीफ लोनिवि को जांच कर सडक का स्टीमेट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। विगत सप्ताह आशा कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवतियों को प्राइवेट अस्पताल में आने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये सीएमएस डा. ऊषा जंगपांगी को तलब किया था। आयुक्त ने डा. जंगपांगी को निर्देश दिये कि प्रतिदिन आशा कार्यकत्रियों की मानिटरिंग कर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा भविष्य में इस प्रकार की समस्यायें दोबारा ना आयें। एमबी डिग्री कालेज की छात्रा पूर्णिमा द्वारा आयुक्त को बताया गया कि उन्होंने बीए द्वितीय समेस्टर की परीक्षा दी थी लेकिन उन्हेें मार्कशीट में एक विषय में अनुपस्थित पाया गया। जिस पर आयुक्त ने प्राचार्य एमबीपीजी कालेज डा. एनएस बनकोटी को 15 दिनों के भीतर जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये।
जनता दरबार में अधिकांश बहुतायता संख्या में भूमि सम्बन्धित लोगांे की शिकायत आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने मौके पर समाधान किया, शेष समस्याओं के लिए अगले जनता दरबार में शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों आने को कहा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING