Connect with us

जन मुद्दे

उत्तरकाशी, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली का गठन

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य आरके खुल्बे ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य के तीन जनपदों हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं उत्तरकाशी में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (लीगल एड डिफेन्स काउन्सल सिस्टम) का गठन किया गया है।  विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य द्वारा यह भी बताया है कि इस प्रणाली के अन्तर्गत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय के तर्ज पर कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली का एक कार्यालय जिला न्यायालय परिसर में स्थापित किया गया है, जोकि जनपद के अभियुक्त/बचाव पक्ष के सभी कानूनी सहायता कार्यो को देखेगा। उक्त प्रणाली का उददेश्य मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शक (चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सल) एवं सहायता कानूनी सहायता रक्षा परामर्शक (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सल) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को फौजदारी मामलों में न्यायालय में गुणवत्ता युक्त एवं योग्य कानूनी सहायता प्रदान करवाया जाना है। पूर्व में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर परामर्श प्रणाली जिला न्यायालय परिसर देहरादून में स्थापित है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING