Connect with us

जन मुद्दे

डीएम गर्ब्याल की पहल पर भवाली में स्थानीय उत्पादों का बाजार शुरु

सीएन, भवाली/नैनीताल। नगर पालिका परिसर भवाली में वोकल फॉर लोकल स्थानीय उत्पादों को बढावा देने हेतु बुधवार एवं रविवार को बाजार लगेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि है कि इन बाजारों के लगने से स्थानीय उत्पादोें को बढावा मिलेगा वही छोटे-छोटे उद्यमियों का विकास होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच आत्मनिर्भर भारत की शुरूआत की थी। उन्हांेने लोकल के लिए वोकल का नारा दिया। श्री गर्ब्याल ने कहा कि केवल देश में बने उत्पादों को प्रयोग मे लाया जाए इसके लिए हमें अधिकाधिक लोगों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने से जहां हमारे पर्वतीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी वही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन भी रूकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें समझना होगा कि यह ऐसा कार्य है जिसमें केवल सरकार के करने से पूरी सफलता नहीं मिल सकती। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश के नागरिकों के भीतर स्वदेशी को अपनाने के प्रति अटल भावना आकार लेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया गया। नगर पालिका परिसर भवाली मेें दर्जनों स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर अपने स्थानीय उत्पादों की बिक्री की।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING