Connect with us

जन मुद्दे

शहीद मेजर चन्द्र शेखर मिश्रा पार्क में शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

सीएन, हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों को संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी शहीद मेजर चन्द्र शेखर मिश्रा पार्क में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या मार्गदर्शक खेमराज साहू ने संयुक्त रूप से कहा की उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। क्योंकि उत्तराखंड की स्थापना में आंदोलनकारियों का अमूल्य योगदान रहा है। इसलिए हम सभी को देवभूमि उत्तराखंड के प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड देवभूमि के नाम से विश्व विख्यात है और भगवान ने इस प्रदेश को प्राकृतिक सुंदरता देकर भगवान केदारनाथ भगवान बद्रीनाथ माँ गंगोत्री माँ यमुनोत्री ने अपना द्वार स्थापित किया है जो विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर उत्तराखंड ले आती है इसीलिए तो उत्तराखंड के कई क्षेत्र राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित है। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक पूजा लटवाल खेमराज साहू समाजसेवी मनोज कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी अधिवक्ता चेतना लटवाल समाजसेविका कनक चन्द्र योगिता बनोला, भावना बिष्ट निर्मला रौतेला गीता साहू रितिक साहू, आशा शुक्ला, पूजा जोशी भरत चिलवाल दीपक पलाडिया, सूरज मिस्त्री, मुकेश बिष्ट अमन कुमार संदीप यादव प्रवीण कुमार, राहुल जोशी, जगदीश बिष्ट, सुशील राय पवन शर्मा, अशोक कुमार वाल्मीकि, दीपक कुमार, प्रियांशु आर्या, नवीन तिवारी, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING