Connect with us

जन मुद्दे

विधायक सरिता आर्य ने सिरोड़ी व भवाली गांव में विभिन्न विकास कार्यो के लिये की 7 लाख रुपये की घोषणा

भवाली गांव में छात्र छत्राओं ने हाथो में तख्ती ले विधायक से करी मोबाइल नेटवर्क लगाने की मांग

सीएन, भवाली। विधायक सरिता आर्य ने रविवार को सिरोड़ी व भवाली गांव का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिये 7 लाख रूपये की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने सड़क मार्ग दुरुस्तीकरण, मोबाइल नेटवर्क समेत विभिन्न समस्याओं का पुलिंदा सौपा। इससे पहले विधायक ने सड़क मार्ग में आपदा से हुवे नुकसान का निरीक्षण किया कहा कि मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा से प्रस्ताव मांगे है जिसमे वह इस सड़क को रखेंगी। विधायक ने सिरोड़ी गांव में प्रतीक्षालय के लिये दो लाख सहित भवाली गांव के लिंक मार्ग के चौड़ीकरण के लिये पांच लाख रुपये की घोषणा की। वही गांव में चली आ रही मोबाइल नेटवर्क समस्या को जल्द दूर करने की बात भी कही। इस दौरान मण्डल अध्य्क्ष रमेश सुयाल, ग्राम प्रधान सिरोड़ी नीमा बिष्ट, ग्राम प्रधान भवाली गांव ज्योति बिष्ट, भावना मेहरा, खीम सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, बालम मेहरा, राजेन्द्र पाठक, दिनेश बिष्ट, यशवंत सिंह, शिवांशु जोशी, नीरज अधिकारी, करन चिलवाल, वीरू मेहरा, गीता बिष्ट, मीना बिष्ट, कंचन बिष्ट, ममता बिष्ट, इंद्रा बिष्ट, रेनू मेहरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के करन महाजन को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING