Connect with us

जन मुद्दे

मुक्तेश्वर क्षेत्र पर्यटन स्थल के रुप में उभरा, विकास के साथ प्राकृतिक सुन्दरता का रखे ध्यान-संधू

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू मुक्तेश्वर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर क्षेत्र पर्यटन स्थल के रुप में उभरा है। अब आवश्यकता है कि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता बनी रहे। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शासन भी इस दिशा में प्रयास कर रहा है। नैनीताल जिला भ्रमण के दौरान विकासखंड रामगढ़ के अंतर्गत मुक्तेश्वर पहुंचकर मुख्य सचिव ने मुक्तेश्वर में विभिन्न विकास योजनाओं के अन्तर्गत किए जा रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण एव परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में मुक्तेश्वर क्षेत्र पर्यटन के रूप में उभर कर आ रहा है। मुक्तेश्वर में पर्यटन की आपार संभावना है, पहाड़ सलम ना हो, पहाड़ों की वास्तविक सुंदरता बनी रहे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, संबंधित अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान दें, इस दौरान उन्होंने चीज फैक्ट्री का अवलोकन किया, चीज फैक्ट्री के मालिक वीरेंद्र चौहान ने सचिव को चीज की विशेषता, गुणवत्ता स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध, लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा दीयो दी ऑर्गेनिक विलेज रिजॉर्ट मुक्तेश्वर के संचालक प्रवीण शर्मा ने मुख्य सचिव को क्षेत्र की अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में जिस तरह से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, उसे रोकने की अति आवश्यक है ताकि क्षेत्र की सुन्दरता बनी रहे।उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है, शर्मा ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पार्किंग अन्य की विस्तृत रूप से जानकारी दी। मुख्य सचिव ने श्री शर्मा को क्षेत्र की समस्याओं की सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन समस्याओं पर का समाधान किया जा सके। क्षेत्र में पर्यटन की आपार संभावना को देखते हुए मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्याल ने मुख्य सचिव को विस्तृत रूप से क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में 100 से अधिक प्लांटेशन के कार्य चल रहे है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक प्लांटेशन के निर्देश दिए गए हैं ताकि क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके और पलायन को रोका जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ प्रमोद कुमार, तहसीलदार तानिया रजवार, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, होटल ऐसोशिऐशन के पदाधिकारी नागेंद्र अग्रवाल, विक्रम, सुदर्शन शाही, दीपक, प्रवीण शर्मा, गौरव आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING