Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल के पियक्कड़ निकले नंबर वन, 700 करोड़ की शराब गटक गए कुमाऊं के लोग

नैनीताल के पियक्कड़ निकले नंबर वन, 700 करोड़ की शराब गटक गए कुमाऊं के लोग
सीएन, नैनीताल
जहां एक ओर सरकार नशे से दूर रहने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाती रहती है, वहीं दूसरी ओर कुमाऊं मंडल में लोग करीब 701 करोड़ की शराब पी गए। जिससे सरकार के राजस्व में काफी इजाफा हुआ है, क्योंकि प्रदेश में बड़ा राजस्व देने वालों में शराब का कारोबार भी एक है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, जिसके तहत आबकारी विभाग निरंतर क्लोजिंग का कार्य तेज गति से चला रहा है। आबकारी विभाग भी क्लोजिंग कराए जाने को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग को कुमाऊं मंडल से शराब से करीब 783 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला था। जिसमें से विभाग द्वारा जनवरी माह तक करीब ₹701 करोड़ रुपए का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में करीब दो माह अभी बाकी हैं। शराब की दुकानों से मिलने वाले राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाकर शराब कारोबारियों से राजस्व वसूला जा रहा है। राजस्व जमा नहीं करने की स्थिति में कई दुकानों को निरस्त करने की भी कार्रवाई की गई है। इस वित्तीय वर्ष में बागेश्वर के लिए 48 करोड़ 51 लाख, पिथौरागढ़ के लिए 87 करोड़ 51 लाख, चंपावत के लिए 56 करोड़ 76 लाख, अल्मोड़ा के लिए 129 करोड़ 60 लाख का लक्ष्य रखा गया था। नैनीताल 273 करोड़ 24 लाख, उधम सिंह नगर के लिए 148 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा राजस्व जमा नहीं किए जाने की स्थिति में उधम सिंह नगर में 15 दुकानों को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई है। अल्मोड़ा में एक ठेकेदार द्वारा राजस्व नहीं जमा करने पर आरसी की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया गया कि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 2 माह का समय है। इसी बीच होली का त्योहार भी है। इसमें यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, जिसके तहत आबकारी विभाग निरंतर क्लोजिंग का कार्य तेज गति से चला रहा है। आबकारी विभाग भी क्लोजिंग कराए जाने को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग को कुमाऊं मंडल से शराब से करीब 783 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला था। जिसमें से विभाग द्वारा जनवरी माह तक करीब 701 करोड़ रुपए का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में करीब दो माह अभी बाकी हैं। शराब की दुकानों से मिलने वाले राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाकर शराब कारोबारियों से राजस्व वसूला जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING