Connect with us

जन मुद्दे

नंदा महोत्सव-नयना मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ नंदा चालीसा संपन्न

सीएन, नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत आज मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ नंदा चालीसा संपन्न हुई। जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी, कैलाश जोशी, अनिल बिनवाल, भीम सिंह कार्की, मुकुल जोशी, विमल चौधरी, सानू साह, भुवन बिष्ट, हीरा सिंह, भारती साह, हेमा साह, सोनी जंतवाल, गिरीश जोशी, सुमन साह, पारस जोशी, रश्मि राणा शामिल रहे। छोलिया दल दसौली पिथौरागढ़ ने शानदार प्रस्तुति दी। सीधा प्रसारण ताल चैनल, यू ट्यूब, फेस बुक से उत्तराखंड के अलावा पूरे विश्व में देखा गया। आज एडीएम हरबीर सिंह ने गीत गुनगुनाए तो वार्ता के लिए मूर्ति निर्माण के कलाकार आरती सम्मल, मोनिका साह, मेघा बिष्ट, गोधन सिंह, सागर सोनकर, कुंदन नेगी, गोविंद ने मूर्ति निर्माण बारीकी एवम परंपरा प्रस्तुत की। रानी साह, दीपिका बिनवाल, दीपाली साह, सभासद प्रेमा अधिकारी, सहित दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत नैनीताल निवासी डॉक्टर गोपाल कृष्ण साह ने सितार में सुध सारंग, राग तिलक, राग पहाड़ी प्रस्तुत कर मन मोहा। आनंद बिष्ट एवम अमन महाजन ने तबला पर शानदार संगत की। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे, हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, प्रो. ललित तिवारी, परी साह व मारूति साह ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING