Connect with us

जन मुद्दे

नंदा महोत्सव मेंसांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सीएन, नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव 2022 को नवमी के दिन 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नंदा देवी महोत्सव के सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ मोहित सनवाल नें बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल तथा नई दिशाएं समिति नैनीताल के कलाकारों की सुन्दर प्रस्तुति रही जिसमें कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुरपाटल द्वारा वंदना, मधुली हिरा हीर मधुली, लाली हो, तथा विनोद कुमार और कविता जोशी द्वारा गीत प्रस्तुत किये गए, कलाकारों में विनोद कुमार, सतीश कुमार, शुभम, कैलाश, कविता, ललिता, ममता, रवि, प्रमुख रहे,
नई दिशाएं समिति नैनीताल द्वारा नंदा स्तुति, कुमाउनी गीत, सिंधी गीत तथा छपेली और झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किये गए जिसमें किशन कुमार, अजय, भूबन प्रमुख थे, कार्यक्रम में कुमाउनी फीचर फ़िल्म माटी पछाण के कलाकारों द्वारा भी संवाद किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम का शाल उड़ाकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन संयोजक डा. मोहित सनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर साह, सुरेश बिनवाल, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, नवीन बेगाना, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING