Connect with us

जन मुद्दे

आशीष मॉडर्न हायर सीनियर स्कूल बेल पोखरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

आशीष मॉडर्न हायर सीनियर स्कूल बेल पोखरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण
सीएन, नैनीताल/रामनगर।
दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के संयुक्त निर्देशों के क्रम मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्ववाधान मे महिला एवं बच्चों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शमा परवीन नैनीताल ने कहा की बच्चे अपने माता-पिता की बातें माने और पढ़ाई में अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त दे ताकि वे किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने उपस्थिति अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें कि बच्चे गलत राह पर ना चले। शिविर मे जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने पेंशन एवं महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने, महिला सशक्तिकरण , बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, की भी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहां की यदि किसी भी बच्चों के साथ या महिलाओं के साथ किसी प्रकार का अत्याचार छेड़खानी होती है तो महिला हेल्प टोल फ्री नंबर-1181 एव बच्चों 1098 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वही स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सिविल जज कुलदीप नारायण,सिविल जज आशियाना, सिविल जज सिद्धार्थ कुमार के अलावा डॉक्टर मेघा जोशी ने महिलाओं को समाज में अपने अधिकार के बारे में विस्तार रूप से जानाकरी दी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर/प्रधानाचार्य रज्जो, एडवोकेट आशीष सत्यवली और जीवन सत्यवली समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING