Connect with us

उत्तरकाशी

गंगोत्री में पवित्र स्नान के लिए सुरक्षित घाट निर्माण की आवश्यकता: लोकेन्द्र

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक
सीएन, नईदिल्ली/ उत्तरकाशी।
नमामि गंगे योजना के तहत गंगोत्री में बेहतर स्नान घाट का निर्माण हो रहा है व सुरक्षा के बेहतर उपाय हो रहे हैं लेकिन इन सबके वावजूद अभी भी गंगोत्री में पवित्र स्नान के लिए सुरक्षित घाट निर्माण की आवश्यकता है। केंद्रीय जलशक्ति व गंगा संरक्षण मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सवाल पर गंगा विचार मंच उत्तराखंड के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने दिल्ली में जलशक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक में ये बात कही। नई दिल्ली में गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी हरिद्वार उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल तक माँ गंगा की निर्मलता के संदर्भ में अपना वक्तव्य दिया। लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि माँ गंगा फिर से अपने दिव्य स्वरूप में बहेंगी इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा संरक्षण के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट चला रखा है जिसको केंद्रीय जलशक्ति व नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंख लगा रहे हैं और देशभर के गंगा विचार मंच के कार्यकर्ता इन पंखो को उड़ान भरने के लिए बेहतर हवा देने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय गंगा संरक्षण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जीने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा के साथ साथ उसकी सहायक यमुना नदी व सभी अन्य दूसरी नदियों व पहाड़ के सभी गाड गदेरों की स्वच्छता के ऊपर कार्य करने जा रहे हैं। मीटिंग में गंगा संरक्षण के साथ साथ, अर्थ गंगा, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, वृक्षारोपण सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। मीटिंग में महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अशोक कुमार ने कहा कि शीघ्र ही गंगा में गिर रहे सभी नालों के उपचार के साथ साथ सहायक नदी नालों की स्वच्छता पर कार्य किया जाएगा। चिंतन बैठक में भरत पाठक राष्ट्रीय संयोजक, गंगा विचार मंच, अशोक कुमार महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से डीपी मथूरिया कार्यकारी निदेशक, श्री अथर्व राज, नजीब, प्रियंका झा, सहित पांच राज्यों से आये गँगा विचार मंच के पांच प्रदेशों के प्रदेश संयोजकों, प्रदेश सह संयोजकों व जिला संयोजकों के साथ समग्र गंगा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अंत मे गंगा विचार मंच की नई दिल्ली में एक दिवसीय गोष्ठी में गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक के सभी सुदुर क्षेत्रों से पधारे प्रान्त स्तर के सभी संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ-साथ जिला स्तर के सभी संयोजकों का राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन आभार प्रकट किया। गंगा विचार मंच के द्वारा दिये गये सभी सुझावों का शीर्ष नेतृत्व ने आभार प्रकट करते हुए उस पर त्वरित कार्यवाही का आश्वाशन दिया। गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों के संरक्षण से सम्बंधित तमाम पहलुओं को लेकर की गई आज की रचनात्मक संवाद में
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति से लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING