Connect with us

जन मुद्दे

यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने को नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में आम-जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से श्रीमती विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के दिशा-निर्देशन में विमर्श से संस्था नैनीताल द्वारा आज तल्लीताल नैनीताल स्थित डांट चौराहे में यातायात जागरूकता से परिपूर्ण नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने/पारिवारिक कलह ना करने, तेज रफ्तार से वाहन ना चलाने सहित अन्य विभिन्न यातायात नियमों के संबंध जागरूकता किया गया। नुक्कड नाटक में गायत्री दरमवाल ( कॉर्डिनेटर),भावना कुंवर, भावना कंवल, नीलम बिष्ट, ममता आर्या, ऋषभ आर्या, ज्योति पाठक, दिव्या बरगली, नेहा बोहरा, भावना , स्वाति, माया सहित विमर्श संस्था नैनीताल के अन्य सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान आरक्षी शिवराज सिंह राणा, आरक्षी चनीराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING