Connect with us

जन मुद्दे

15 अगस्त को नैनीताल में भारतीय ध्वज के साथ 100 से अधिक हाइड्रो-रॉकेट आसमान में उड़ेंगे

सीएन, नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्रा. लिमिटेड पहली बार स्कूल के छात्रों के लिए हाइड्रोरॉकेटरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में ऐस्ट्रोपाठशाला में पढ़ने वाले नैनीताल के 2 स्कूल लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र भाग ले सकेंगे। विजेताओं का फैसला उनके रॉकेट द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी और उसकी कुशलता पूर्वक बनावट के आधार पर किया जाएगा। ऐस्ट्रोपाठशाला, एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया एक अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, वैज्ञानिक अवलोकन और प्रयोंगों के द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रूचि पैदा करना है। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों ने अन्तरिक्ष एवं खगोल विज्ञान के विभिन्न विषयों जैसे सौर मंडल, ग्रहो, तारों, गैलेक्सी और रॉकेट्स के बारे में विस्तृत अध्ययन किया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से वे रॉकेटरी के अपने ज्ञान का उपयोग करेंगे। यह भारत में पहली हाइड्रो-रॉकेटरी प्रतियोगिता है।  इस तरह के आयोजन से छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि पैदा करने और छात्रों में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने में मदद मिलती है। आयोजन का स्थान 15 अगस्त को दोपहर एक बजे सेंट जोसेफ कॉलेज का खेल का मैदान है। आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर भारत के गौरवशाली इतिहास एवं तकनीकी विकास को प्रदर्शित ओर समर्पित करते हुए भारतीय ध्वज के साथ 100 से अधिक हाइड्रो-रॉकेट आसमान में उड़ेंगे और भारत के साथ साथ छात्रों के तकनीको विकास को भी एक नयी उड़ान मिलेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING