Connect with us

जन मुद्दे

समाजसेवियों ने किया लावारिस मरीज का दाह संस्कार

सीएन, हल्द्वानी। समाजसेवी हेमंत गोनिया, अतुल बिष्ट, इंजीनियर दिनेश सिंह, दिशा सामाजिक संगठन हल्द्वानी नैनीताल एंबुलेंस समिति हल्द्वानी, मेडिकल पुलिस चौकी हल्द्वानी के सहयोग से चित्रशीला घाट टनकपुर रोड हल्द्वानी में हिंदू रीति रिवाज समस्त दाह संस्कार के समान के साथ लावारिस मरीज राम सिंह का दाह संस्कार किया। यह 15 तारीख को मंगलपड़ाव टेंपो स्टैंड पर पड़ा हुआ था। जिसे 108 की सेवा से सुशीला तिवारी भर्ती कराया गया था और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसे कई बीमारियां थी। उसकी उम्र 60 साल थी। उसके आगे पीछे कोई ना होने के कारण उसे 3 दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी हल्द्वानी पर शिनाख्त के लिए रखा गया। लावारिस मरीज की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसका दाह संस्कार किया गया। समाज का हर वर्ग मदद व सहयोग कर सकता हैं। 9897213226 पर संपर्क करें

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING