Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में विभिन्न संस्थानों के परिसरों पर रुद्राक्ष के पौधों का हो रहा रोपण

सीएन, उत्तरकाशी। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी की ओर से उत्तरकाशी में विभिन्न संस्थानो के परिसरों पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट व आइटीबीपी के सहायक कमांडेंट रवि कुमार भारद्वाज व स्वामी चेतन महाराज, स्वामी देव आत्मानंद के नेतृत्व में आइटीबीपी 35 वीं वाहिनी महीडांडा के कैंप परिसर में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और लगाए गए पौधों की रक्षा की शपथ ली गई। आइटीबीपी 35 वीं वाहिनी महीडांडा के कैंप परिसर में आयोजित कर्यक्रम में उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परमार्थ निकेतन की ओर से पूरे प्रदेश में 75 हजार रूद्राक्ष के पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तरकाशी की विभिन्न संस्थाओं की ओर से नौ हजार पौधों की डिमांड रखी गई थी, जिसके क्रम में परमार्थ निकेतन की ओर से 2700 पौध उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें से एनआईएम को 600, आईटीबीबी महिडांडा को 600, बीआरओ 210, उत्तराखंड जल विद्युत निगम 600, पुलिस लाइन ज्ञानसू को 150 को रूद्राक्ष के पौधे वितरित कर दिए हैं। बिष्ट ने कहा कि रूद्राक्ष का अलग धार्मिक और आर्थिक महत्व है। कहा कि जल्द ही उत्तरकाशी में रूद्राक्ष के पेड़ों से पर्यावरण महक उठेगा।
उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि की ओर से उत्तरकाशी जिले के लिए 6 हजार रूद्राक्ष की पौध उपलब्ध कराई गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING