Connect with us

जन मुद्दे

उत्तराखंड में 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश व बर्फवारी की संभावना

उत्तराखंड में 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश व बर्फवारी की संभावना
सीएन, दिल्ली/देहरादून।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और भूस्खलन ने जहां दुश्वारियां बढ़ा दी हैं वहीं मैदानों में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव का असर सोमवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। शीतलहर में कमी के बाद सोमवार से इस हफ्ते चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन ढलने पर धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की या मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है। मंगलवार से गुरुवार को दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 24 को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और पश्चिम राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहा। वहीं बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगा के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी होती रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल सेक्टर के हुसंगम गांव में रविवार दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने अगले 24 घंटे के दौरान 8 जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों से कहा गया है कि वह आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और सतर्क रहें। मालूम हो कि 14 जनवरी को गुरेज सेक्टर में एक और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए। इनमें से किसी भी हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जेपीआरआर मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ दरककर गिरने से खलबली मच गई। सड़क पर खड़ी बाइक और पुलिस का बैरियर मलबे के साथ टौंस नदी में जा समाया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, मलबा आने से सड़क बंद हो गई। सैकड़ों वाहन देर रात तक फंसे रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING