Connect with us

अल्मोड़ा

प्रो. सुनील नौटियाल ने लदाख यूटी के ले. गर्वनर से मुलाकात की

सीएन, अल्मोडा। गोबिंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ लदाख यूटी के लै. गर्वनर आरके माथुर से शिष्टाचार भेंट कर जीबी पंत संस्थान के उद्देश्य, उपलब्ध्यिों, क्रिया-कलापों एवं संरचना आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान बहुआयामी उद्देश्य को लेकर अंर्तसंबंधी विषयों/क्षेत्रों के साथ मिलकर समुदाय हित के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों का संचालन कर शोध गतिविधियों, क्रिया-कलापों का संचालन कर क्षेत्र की आजीविका आदि के लिए कार्य कर रहा है। लदाख यूटी में भी संस्थान का एक क्षेत्रीय कार्यालय कार्य कर रहा है जो लददाख यूटी.के साथ मिलकर स्थापित किया गया। जो तीन वर्ष पुराना है और लद्दाक में जल संरक्षण, पॉलिसी निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका आदि के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने इसको लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया। राज्यपाल ने जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान, कोसी-कटारमल अल्मोडा और लद्दाख स्थित उसके क्षेत्रीय केंद्र के कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की। और कहा कि लदाख यूटी की स्थापना वर्ष में संस्थान ने एक लदाख संस्टेनबल माउंटेन डेवपलपमेंट समिट आयोजित कराई। जिसके कई बेहतर परिणाम सामने आए हैं। पर्यटन और आपदा प्रबंधन को लेकर प्लान, विकास को लेकर पॉलिसी निर्माण में उसने कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि लदाख स्थित जीबी पंत संस्थान का क्षेत्रीय कार्यालय लदाख में पर्यावरण, नियोजित विकास, नियोजित पयर्टन आदि में शोध कर बेहतर सोच प्रदान करे और सहयोग देता रहे। जिससे लदाख को विकास में योगदान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कि लदाख के पर्यावरण को ध्यान में रखकर लदाख में पांच मॉडल विलेज बनाए जाएंगे। जिसके लिए तकनीक का सहयोग लेकर कारगर आजीविका विकसित की जाएगी। इसके लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने संस्थान को अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए आस्वस्थ किया।संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इंद्र दत्त भटट ने संस्थान के जैवविविधता से संबंधित अनुसंधान, कार्यक्रमों, क्रिया-कलापों की जानकारी दी। इसके साथ औषधीय पौधों को विकसित कर क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने आशा जताई कि लदाख के वातावरण के अनुकूल रहने वाले कुछ चुनिंदा औषधीय पौधों को उगाकर एक क्लस्टर मॉडल विलेज विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुदाय से जुड़कर कार्य करना होगा। हमें भविष्य में आने वाले जल संकट, पर्यावरण में आ रही गिरावट आदि के लिए अपने को तैयार करना होगा।  लदाख स्थित संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख एवं वैज्ञानिक डॉ. सुब्रत शर्मा ने लदाख स्थित जीबी पंत संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समुदाय के साथ मिलकर लदाख में यह क्षेत्रीय कार्यालय पॉलिसी निर्माण, प्रबंधन, विकास, बेहतर आजीविका, जल संरक्षण आदि को लेकर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इस बैठक को आयोजित कराने में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन पंकज रैना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING