Connect with us

जन मुद्दे

सतत विकास का नमूना पेश करेगा भटेलिया, मुक्तेश्वर का सार्वजनिक शौचालय : गर्ब्याल

जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप
सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश किया है। शौचालय का डिज़ाइन इस प्रकार का है कि वह पर्यटको व राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। और सार्वजनिक शौचालय को डबल स्टोरी बनाकर उसको व्यावसायिक रूप देकर एक ओर जहां शौचालय मेंटेन की समस्या से निजात मिलेगा वहीं दूसरी ओर संचालक की आर्थिक भी सशक्त होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग रुपये 38 लाख की लागत से इसे निर्मित किया जा रहा है। पारंपरिक कला व ब्रिटिश कालीन कला के मिश्रण से सार्वजनिक शौचालय व व्यवासिके आउटलेट निर्मित किया गया है। मुक्तेश्वर के भटेलिया में नीचे सार्वजनिक शौचालय व ऊपर व्यावसायिक आउटलेट निर्मित किया गया है जो कि एक साथ काम करेंगे। सार्वजनिक शौचालय में हाइजीन व सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके इंसेंटिव के रूप मे संचालक कर्ता को व्यावसायिक आउटलेट भी दिया जाएगा। इस मॉडल को किफायती दाम के साथ ही आकर्षक भी बनाया गया हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING