Connect with us

जन मुद्दे

जनसंवाद कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित विकास करने का प्रयास ःः बिष्ट

सीएन, भीमताल। भीमताल के ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने बुधवार को विकासखण्ड परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होने विकासखण्ड स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित विकास के लिए हम सभी को मिल जुल कर प्रयास करने होंगे।जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रुप से समाज कल्याण, विद्युत, पानी, बाल विकास, सिचाईं आदि के मुदृदे छाये रहे। उन्होने ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे मत से कराये जाने की सरकार की मंशा का स्वागत किया। कहा कि देशभर में इस व्यवस्था को प्रभावी होने चाहिए। बैठक में रजनी रावत, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कोटलिया, संजय कुमार, दुर्गादत्त पलड़िया, नवीन क्वीरा, विनोद आर्या, दिनेश आर्या, रघुनाथ बोहरा, अनीता देवी, नवीन पलड़िया, पूरन राम, दीवान सम्मल, धर्मेंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING