Connect with us

जन मुद्दे

जनहित संस्था ने पूर्व शिक्षक केसी पंत को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

 सीएन, नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की ओर से सोमवार को नगर पालिका सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने पर सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक केसी पंत को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट ने केसी पंत को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंत ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इस दौरान संस्था के महासचिव अशोक साह कोषाध्यक्ष महेश चंद्र, उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार साह, महेश चंद्र आर्य, रीता बिष्ट, प्रमोद, मुकेश तिवारी, भुवन कुमार, नईम अहमद, नजर अली, गौरव कुमार, अशोक तिवारी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING