Connect with us

जन मुद्दे

योजनाओं के प्रति जागरूक रहे जनप्रतिनिधि : डॉ. बिष्ट

सीएन, भीमताल। ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि विकास कार्यों के संचालन में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं आम जनमानस महत्वपूर्ण कड़ी है केंद्र व राज्य सरकार की हर योजना गांव के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारी आपसी सामंजस्य से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहें। ब्लाक प्रमुख ने कहा बहुत जल्द छोटा कैलाश मार्ग दूरस्थ किया जाएगा इसको लेकर जिले के आला अधिकारियों के साथ बहुत जल्द बैठक की जाएगी।  ब्लाक प्रमुख ने जल जीवन मिशन को लेकर खासी नाराजगी व्यक्त की। कहा जल जीवन मिशन के अधिकारी शासनादेश के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों से कहा वह आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें एवं कृत कार्रवाई से आगामी जनसंवाद दिवस में अवगत कराएं। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी केएन शर्मा, महेश्वर सिंह अधिकारी, हेमा आर्या, मनोज भट्ट, राधा कुल्याल, रजनी रावत, लक्ष्मण गंगोला, प्रदीप कुमार, विपिन जंतवाल, प्रेम महरा, नवीन क्वीरा, प्रेम कुल्याल, यशपाल आर्या, धीरेंद्र जीना, कमलेश आर्या, नवीन पलड़िया, कमल कुल्याल, धर्मेन्द्र शर्मा, राघव जी, राजेंद्र शर्मा, मदन मोहन कुल्याल, गणेश आर्या,  कृष्णा पलड़िया, दुर्गादत पलड़िया आदि उपास्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING