Connect with us

जन मुद्दे

राम सेवक सभा फिर सौंपी मनोज साह को अध्यक्ष, जगदीश बवाड़ी को महासचिव की जिम्मेदारी

सीएन, नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सभा भवन में देवेंद्र लाल साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जगदीश चंद्र बवाड़ी ने किया। कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्ष के लिए पदाधिकारी चुने गए एवं नई टीम का गठन किया गया। गिरीश जोशी मक्खन को संरक्षक, मनोज साह को अध्यक्ष, अशोक लाल साह को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र बवाड़ी को महासचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपसचिव, बिमल कुमार साह को कोषाध्यक्ष एवं विमल चौधरी को प्रबंधक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री राम सेवक सभा द्वारा समय समय पर किए जाने वाले धार्मिक आयोजनो को भव्य बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक की समाप्ति से पहले पूर्व प्रबंधक नवीन लाल साह नफशा एवं सभा के सक्रिय सहयोगी पुस्कर लाल साह के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, ललित मोहन साह, आलोक चौधरी, भीम सिंह कार्की एवं चंद्र प्रकाश साह समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य  उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि श्री राम सेवक सभा शहर की सबसे पुरानी धार्मिक संस्थाओं में  अपनी एक विशेष पहचान रखती है, जो कि प्रसिद्ध श्री नंदा देवी महोत्सव  के साथ-साथ भव्य दशहरे एवं आतिशबाजी का आयोजन भी करती है। इसके अलावा रामलीला मंचन, बसंत पंचमी पर उपनयन संस्कार, होली के त्यौहार में फागोत्सव, हिंदू नववर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अयोजित करती है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING