Connect with us

जन मुद्दे

मां जगदम्बा व मां सरस्वती की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में आज शक्ति देने वाली मां जगदम्बा एवम ज्ञान देने वाली माता सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना प्राणप्रतिष्ठा के बाद की गई एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूजन कराया गया। धार्मिक पूजन तथा प्राण प्रतिष्ठा में आईएएस सुधांशु पंत, श्रीमती छवि पंत, अपर मुख्य वनसंरक्षक डॉक्टर कपिल जोशी, श्रीमती संगीता जोशी, श्री महेश पंत, श्रीमती अमिता पंत यजमान के रूप में शामिल रहे। आज पूजन में हवन, कन्या पूजन एवं भजन संपन्न हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चौधरी, विमल साह, भुवन बिष्ट, अतुल साह, हीरा सिंह, गोधन सिंह, सानू साह, गिरीश भट्ट, प्रो. ललित तिवारी आदि पूजन में शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING