Connect with us

जन मुद्दे

महिला आरक्षण विधयेक नारी शक्ति का सम्मान, महिला मोर्चा महामंत्री भावना महरा ने धामी का जताया आभार

सीएन, भवाली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने महिला आरक्षण विधेयक को राजभवन की स्वीकृति मिलने पर इसे बड़ी जीत बताया है। महामंत्री भावना मेहरा ने कहा की हाइकोर्ट द्वारा महिला आरक्षण पर रोक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनशील राजनीतिज्ञ की छाप छोड़ते हुवे नवंबर माह में आयोजित विधानसभा सत्र में सदन के भीतर सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पास करा कर राजभवन भेजा जिसे मंगलवार को राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी। कहा कि विधेयक लागू होने से प्रदेश की विभिन्न राजकीय सेवाओ में महिलाओं को 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलना सुनिश्चित हो गया है जो महिलाओं को और सशक्त बनने में उनकी मदद करेगा। कहा कि मुख्यमंत्री धामी हर वर्ग के हितो की रक्षा करते हुए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लगातार प्रवास कर जनता की समस्या सुन अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिये निर्देशित कर रहे है जो जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING