Connect with us

जन मुद्दे

सविता महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगी, राजभवन से बुलावा आया

सीएन, बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगी। उन्हें राज्यपाल कार्यालय से निमंत्रण पत्र आया है। वह 26 अप्रैल को देहरादून में आयेाजित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। उन्होंने अपने क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का बीड़ा उठाया है। अब तक वह 15 ऐसी निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिला चुकी है, जिनके पास किसी तरह के कागजात नहीं थे। अपने खर्च पर उन्होंने मदद की है। जो एक सराहनीय कार्य से कम नहीं है। कांडा निवासी सविता नगरकोटी को राजभवन द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है। यह पत्र अनुसचिव राज्यपाल जीडी नौटियाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसमें नगरकोटी को महिला सशक्तिकरण पर तीन से पांच मिनट का व्याख्यान देने की बात लिखी है। राजभवन प्रेक्षागृह देहरादून में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें छात्रवृति वितरण कार्यक्रम भी होगा। सविता को उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में किए गए कार्य ने यहां तक पहुंचाया है। वह निराश्रित और गरीब महिलाओं की मदद को हमेशा आगे रहती हैं। गत दिनों उन्होंने नौ साल से परित्याजता एससी महिला को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। उसे समाज कल्याण विभाग से पेंशन दिलाकर उसकी आर्थिकी मजबूत की है। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाना उनका मिशन है। उन्हें मिलने वाले इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING