Connect with us

अल्मोड़ा

गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण ने वैदिक यज्ञ सम्पन्न कराया

सीएन, अल्मोड़ा। पवित्र माह श्रावन में वेद की ऋचाओं तथा उपनिषद की कथाओं का पढना पढाना व सुनना-सुनाना आर्यो का पवित्र कर्म माना जाता है। इसी श्रंखला मे गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने आर्य समाज में विशेष रूप से वैदिक यज्ञ सम्पन्न कराया इसमे बड़ी संख्या मे लोगो ने अपनी भागीदारी की। यज्ञ सम्पन्न कराते हुए दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने कहा कि जिस प्रकार भोजन से तत्काल ऊर्जा मिलती है उसी प्रकार यज्ञ व हवन से तत्काल ही लाभ प्राप्त होता है। साधक इसकी ऊर्जा को महसूस कर सकते है। उन्होंने कहा कि श्रावण माह मे स्वयं ईश्वर मन्दिरो का वर्षा के माध्यम से जलाभिषेक कर रहे है। ऐसे में कांवड लेकर जलाभिषेक करने के बजाय हम प्रकृति को किटाणुओं से मुक्त कर अमृत के समान वर्षा हो इसके लिये प्रकृति को शुद्ध कर स्वय तथा लोगों को भी निरोग बनाने का उपाय करें। यज्ञ कार्यक्रम मे कलावती तिवारी, महिला समित की एड़ भावना जोशी, मन्जू पन्त, सुनयना मेहरा, जानकी काण्डपाल, निर्मला जोशी, कंचना बर्मा, आस्था काण्डपाल, गौ सेवा न्यास के चन्द्र मणी भट्ट, पूरन चन्द्र तिवारी, डा. जेसी दुर्गापाल, आर्य समाज से दिनेश तिवारी, मोहन सिह रावत, रवि रावत, कुन्दन सिंह जीना आदि ने यज्ञ मे भागीदारी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रक्षा बन्धन के तहत आर्य समाजों मे वेद प्रचार सप्ताह मनाया जाता है। श्रवण माह में विशेष यज्ञ सम्पन्न होता है। इसी श्रंखला में यह वैदिक यज्ञ सम्पन्न हुआ।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING