Connect with us

जन मुद्दे

रामनगर समेत छह शहरों को मिलेगा सफाई का इनाम, टॉप तीन में उत्तराखंड का नाम

डोईवाला, लंढौर, नरेंद्र नगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन
सीएन, देहरादून।
शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में अलग श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए निकायों को सम्मानित करेंगी। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी। खास बात यह है कि इसके लिए डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है। बेस्ट निकायों में उत्तराखंड के छह निकायों का चुना जाना गौरव की बात है। रामनगर का नाम इस लिस्ट में होने से नैनीताल जनपद का नाम भी रौशन हुआ है। जानकारी के अनुसार शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण करेंगे। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने जानकारी दी और बताया कि चयनित निकायों का आकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आधार व लोगों की प्रतिक्रिया के हिसाब से किया है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18 और कुछ केंद्र शासित प्रदेश में 100 से कम निकायों की संख्या है। इसमें देवभूमि ने टॉप तीन में स्थान पाया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING