Connect with us

अल्मोड़ा

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की पहल काम आई, हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात

सीएन, अल्मोड़ा। यहां जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से रिक्त पड़े हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। सीएमएस डॉ. कुसुम लता ने बताया की हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिसके पश्चात वह आज (सोमवार) से अस्पताल में अपनी ड्यूटी देंगे।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे इसके लिये काफी समय से प्रयासरत थे। इसके लिये वह लगातार देहरादून स्थित उच्चाधिकारियों के संपर्क में थे। उन्होंने जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है साथ ही यह भी कहा कि अब हड्डी के मरीजों को इलाज के लिये महंगे अस्पतालों का रुख नही करना पड़ेगा। उन्हें ये सुविधा अब सरकारी जिला अस्पताल में ही मिल जाएगी। इसके लिये संजय‌‌ पांण्डे ने ‌पूरे अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में बीते फरवरी से अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती नही हो पाई थी। इससे अस्पताल में हड्डी से संबंधित बीमारियों के उपचार को पहुंचे रहे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। जिस पर मजबूरन मरीजों को हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ती थी। जिससे खासकर दूर-दराज से अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे मरीज परेशान रहते थे। लेकिन अब हड्डी विशेषज्ञ की तैनाती के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING