Connect with us

जन मुद्दे

बसंत पंचमी को रामसेवक सभा नैनीताल सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित करेगी, 15 जनवरी तक कराना होगा पंजीकरण

सीएन, नैनीताल। श्री रामसेवक सभा नैनीताल में आज बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष अशोक साह ने की तथा संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। बैठक में महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की पौष मास के प्रथम रविवार को 18 दिसंबर 22 को अपरान्ह 3 बजे होली गायन कर बैठकी होली प्रारंभ होगी। सोलह संस्कार तथा सामाजिक भागीदारी में बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को सभा द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित होगा। जिसमें प्रतिभाग करने वाले बटुक का 15 जनवरी 2023 तक श्री रामसेवक सभा में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस कार्यक्रम में तय हुआ की कुसुम लता सनवाल शकुनाखर तथा डॉक्टर किरण तिवारी द्वारा जनेऊ चौकी बनाई जाएगी। बैठक में होली महोत्सव 2023 पर भी चर्चा हुई तथा फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में होली महोत्सव हेतु बैठक भी होगी। बैठक को पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने भी संबोधित किया। बैठक में विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, मोहित साह, हरीश राणा, हीरा सिंह, मीनाक्षी कीर्ति, रानी साह, दीपिका बिनवाल, दीपा रौतेला, बबली, सुमन साह, डॉक्टर किरण तिवारी, चंचला बिष्ट, तारा बोरा, मधु बिष्ट, रेखा जोशी, संगीता अग्रवाल, लता बिष्ट, कुसुमलता आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING