Connect with us

जन मुद्दे

राज्य सरकार पेपर लीक करने वाले हाकिमों के खिलाफ नही ले रही एक्शन : प्रदीप

सीएन, बागेश्वर। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार पेपर लीक करने वाले हाकिमों के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जो लोग भ्रष्टाचार मामले को उजागर करने का काम कर रहे हैं, उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है। झूठे मुकदमों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश स्तर पर भी यदि आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस करेगी। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की गई। उसकी कड़े शब्दों में निंदा भी की गई। यह बात टम्टा ने पिंडारी मार्ग पर स्थित एक आवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। पहले भर्ती घोटाला हुआ। उसके बाद पेपर लीक हो गए। युवाओं ने मामले की सीबीआई को लेकर आंदोलन किया तो उन पर लाठियां बरसाई गई। इतना ही नहीं उन पर झूठे मुकदमे थोपे गए। सरकार लीक करने वालों को तो छोड़ रही है, लेकिन जो इसे उजागर कर रहे हैं उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डर दिखाकर डरने वाले नहीं है। इस मामले में कांग्रेस युवाओं के साथ है। टम्टा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गत दिनों घोषणा की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन लागू की जाएगी और सेना को अग्निवीर के बजाए पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। यहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING