Connect with us

जन मुद्दे

एनसीसी कैडेटों द्वारा पुनीत सागर अभियान का सफल आयोजन

सीएन, नैनीताल। नेशनल कैडेट कोर की यूनिट 79 युके बटालियन नैनीताल ने पुनीत सागर अभियान का रविवार 30 अक्टूबर को सफल आयोजन किया। जिसका उद्देश्य लोगों को समुद्र तटों और नदियों और झीलों समेत अन्य जल निकायों को प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से साफ रखने के लिए जागरूक करना है। इस अभियान के तहत डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और मेजर राजेश सिंह अधिकारी पार्क से होते हुई नैनी झील के आसपास का इलाका साफ किया तथा कमांडिंग ऑफिसर 79 युके बटालियन, कर्नल अजय सिंह ने अपने परिवेश को साफ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला और कैडेटों से सामान्य स्वच्छता के लिए जन जागरूकता पैदा करने के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में  मेजर एचसीएस बिष्ट, सूबेदार महिपाल सिंह, सूबेदार केशव राज भट्ट, हवलदार मनोहर सिंह, हवलदार ललित मोहन तिवारी, सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव सिंह महरा, सीनियर अंडर ऑफिसर आस्था पाठक एवं अन्य कैडेटों ने हिस्सा लिया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING