Connect with us

जन मुद्दे

बुर्जुग एवं निराश्रित व्यक्तियों को सहारा देना प्रशंसनीय ः आयुक्त

सीएन, हल्द्वानी।बजवालपुर, देवलचौड स्थित श्री आंनद आश्रम वृद्धाआश्रम के स्थापना दिवस पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त दीपक रावत उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने संस्था की अध्यक्षता कनक चन्द द्वारा वृद्धों की सेवा में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था के कार्यकलापों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये कहा कि यह अच्छी पहल है जिससे बुर्जुग एवं निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने पदमश्री यथोधर मठपाल के कुमाऊॅ के इतिहास के अनुसंधान का जिक्र करते हुये उनके भीमताल स्थित म्यूजिम का अवलोकन करने की अपील की साथ ही पनियाली का जिक्र करते हुए उनके द्वारा कुमाऊॅ के इतिहास की जानकारी आम जनमानस तक पहुॅचाने के प्रयास की सराहना की। श्री आंनद आश्रम वृद्धाश्रम के आयोजित स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रावत द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता शांति जीना, चिकित्सा क्षेत्र के लिए डॉ. कृष्णा शाह, पुष्कर चन्द्र भट्ट, उत्कृष्ट कार्य के साथ ही दस्तावेज रूपान्तरण के लिए यशोधर मठपाल, उभरती प्रतिभा के लिए समृद्ध ठाकुर, खेल के क्षेत्र में लक्ष्य सेन, औषधि क्षेत्र के लिए प्रदीप भण्डारी को विशिष्ट सम्मान, वृद्धों की सेवा के लिए रोहित जोशी के अलावा पर्यावरण क्षेत्र के लिए मदन सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, सम्मान पट्टिका के साथ ही एक-एक औषधि पादप के पौध भी उपलब्ध कराये। इसके अतिरिक्त चन्द्र रत्न पुरूस्कार के लिए श्री मठपाल को 11 हजाार रू0 की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।संस्था की ओेर से कनक चन्द एवं निर्मला चन्द द्वारा मुख्य अतिथि को रूद्राक्ष का पौध तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चन्द्र वंश के संस्थापक सोम चन्द्र की याद में उनके विवाह पर छोलिया नृत्य की परम्परा शुरू हुई थी जिसे लेकर संस्था द्वारा सूचना विभाग के सौजन्य से छोलिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निराश्रित बुर्जुगों के अलावा संस्था के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक, महिलाऐं एवं बच्चें मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING